पानी पीने के 10 फायदे – Benefits of Drinking Water

‘जल ही जीवन है’, यह कहावत ऐसे ही नहीं बन गई है। पानी ऐसी चीज है, जिसके बिना जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। यह न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि इसमें कई अन्य सकारात्मक गुण भी होते हैं जो हमें स्वस्थ और खुश रहने में मदद करते हैं।

और अपनी बॉडी को पानी के द्वारा हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह एक  स्वस्थ और कल्याणकारी जीवन के लिए आवशयक है, लेकिन कई लोग प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी को नहीं पीते है| विशेषज्ञों की मानें, तो मानव शरीर लगभग 70 प्रतिशत तक पानी से बना हैं।

मनुष्य के शरीर के अधिकतर अंगों में पानी पाया जाता है। बेहद कम लोग जानते होंगे, लेकिन ठोस और कड़ी महसूस होने वाली हमारी हड्डियों में भी 22% पानी होता है। हमारे दांतों में 10%, स्किन में 20%, दिमाग में 74.5%, मांसपेशियों में 75.6% जबकि खून में 83% पानी होता है।

हम यहां आपको बता रहे हैं कि पानी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Water) और सुबह खाली पेट पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी है।

दिन में कितना पानी पीना चाहिए – Quantity of Drinking water

हर दिन आप अपनी सांस, पसीना, मूत्र और मल त्याग के माध्यम से अपने शरीर से पानी को बाहर निकाल देते हैं। आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है।अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन के अनुसार हर रोज आवश्‍यक पानी की मात्रा है –

  • पुरुषों के लिए एक दिन में लगभग 15.5 कप (3.7 लीटर) तरल पदार्थ
  • महिलाओं के लिए एक दिन में लगभग 11.5 कप (2.7 लीटर) तरल पदार्थ

विशेषज्ञ दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इसे याद रखना आसान है और यह एक उचित लक्ष्य है।

पानी पीने के फायदे – Benefits of Drinking Water

पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Water) कुछ इस प्रकार है :

1. शरीर को प्रभावी ढंग से काम करने के लिए फायदेमंद

पहला कारण जो बताता है कि आपको पानी क्यों पीना चाहिए, वह यह है कि पानी के बिना आप नहीं रह सकते हैं और न ही आपका शरीर प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका शरीर ठीक से काम करे, आपको प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आवश्यकता है।

2. आपको ऊर्जा देता है पानी

अगर किसी को कमजोरी या सुस्ती की समस्या हो, तो पानी पी लेना स्वस्थ विकल्प हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो जब शरीर पर्याप्त रूप से हाइड्रेट रहता है, तो लाल रक्त कोशिकाओं में होने वाली ऑक्सीजन एक्सचेंज की प्रक्रिया में सुधार हो सकता है। जिस कारण व्यक्ति को एनर्जी मिल सकती है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

reduce weight

जब पानी वजन को संतुलित करने में भी सहायक हो सकता है। पानी न सिर्फ शरीर के फैट को भी कम करने में सहायक हो सकता है, बल्कि वजन कम करने में भी उपयोगी हो सकता है। दरअसल, पर्याप्त पानी पीने से व्यक्ति को अधिक भूख नहीं लगती, जिससे व्यक्ति कम खाता है और जिस कारण व्यक्ति का वजन संतुलित रह सकता है। साथ ही मोटापा बढ़ने का जोखिम भी कम हो सकता है।

इसे भी पढे – वज़न घटाने के लिए 10 एक्‍सरसाइज – Exercise For Weight Loss

4. पाचन ठीक करने में फायदेमंद 

Digestion

पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। और पर्याप्त पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। शरीर का हाइड्रेट रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। पानी शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके अलावा, अगर आपको कब्ज की समस्या होती है, तो आप खूब पानी पिएं। इससे आपका पाचन ठीक रहेगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।

5. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

brain

हमारे मस्तिष्क का 85 फीसदी भाग पानी से बना हुआ है जिससे यह स्पष्ट है कि पानी की कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं में सिकुड़न पैदा कर सकते हैं. शोध के मुताबिक पानी की कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं के साथ-साथ एकाग्रता और याददाश्त को भी प्रभावित करती है। दिन-भर में 6 से 8 ग्लास पानी कम से कम जरूर पीना चाहिए।

6. रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद

Immunity

भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जब पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन दूर होते हैं, तो शरीर भली प्रकार से काम करता है। पानी उन सभी चीजों को दूर करने में मदद करता है, जो आपके इम्यून सिस्टम पर नेगटिव प्रभाव डालता है।

इसे भी पढे – How to boost Immunity System – इम्यूनिटी सिस्टम कैसे बढ़ाए

7. भूख बढ़ाने में फायदेमंद

हम सभी जानते हैं कि भूख में भोजन का क्या महत्व है, लेकिन बात की जाए भूख बढ़ाने की, तो पानी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्यादा पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है और पेट साफ रहता है, जिसके कारण ठीक तरह से भूख लगती है। इसलिए, सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी पिएं, जिससे आपकी भूख खुलेगी और आप अच्छे से नाश्ता कर पाएंगे।

8. त्वचा के लिए फायदेमंद

glowing skin

वैसे तो हम पानी तभी पीते हैं जब हमें जोर कि प्यास लगी हो, पर क्या आप जानते हैं कि पानी हमारे शरीर और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दमकती त्वचा पानी हो तो सबसे जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। एक व्यक्ति को दिन भर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

इसे भी पढे – बालों को झड़ने से रोकने के उपाय और इलाज – How to Stop Hair Fall in Hindi

9. जोड़ों  में फायदेमंद

Best Yoga for Knee Pain

जोड़ों में पाया जाने वाला कार्टिलेज और रीढ़ की हड्डी में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। लंबे समय तक डिहाइड्रेशन जोड़ों की पानी को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है।

इसे भी पढे – घुटनों के दर्द के लिए योग – 7 Best Yoga for Knee Pain

10. किडनी डैमेज को रोकता है पानी

रोज 3 लीटर से अधिक (10-12 गिलास) पानी पीएँ। पर्याप्त पानी पीने से, पेशाब पतला होता है एवं शरीर से कभी विषाक्त अपशिष्ट पदार्थों को निकलने और किडनी की पथरी को बनने से रोकने में सहायता मिलती है।

पानी पीने का महत्व – Importance of Drinking Water

ऊपर हमने आपको पानी के फायदे के बारे में विस्तार से बताया। आगे हम पानी पीने के कुछ अन्य जरूरी महत्व बता रहे हैं।

  • पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। हमारे शरीर का लगभग 50 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। यही कारण है कि हमारे शरीर के लिए पानी बेहद खास भूमिका निभाता है।
  • पानी हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है। डिहाइड्रेशन ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता। इस कारण उल्टी व दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पानी हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। यह टॉक्सिन कई बीमारियों की जड़ बन सकते हैं।
  • हम जो भी खाते हैं, उसमें मौजूद पोषक तत्वों को हमारे शरीर में ठीक से पहुंचाने के लिए पानी खास भूमिका निभाता है।
  • पानी की कमी से कब्ज, अस्थमा, एलर्जी, उच्च रक्तचाप व माइग्रेन के साथ-साथ कई अन्य तरह की शारीरिक समस्या हो सकती हैं। इसलिए, ऐसी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ऐसी बीमारियों के लिए पानी पीने के फायदे काफी देखे गए हैं।
  • वहीं, बात की जाए महिलाओं की, तो कई महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से जूझते पाया गया है। ऐसे में इस बीमारी के इलाज में पानी का काफी महत्व माना जाता है। यूरिन इन्फेक्शन होने पर डॉक्टर भी भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं, ताकि यूरिन के जरिए इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया बाहर निकल जाएं।
  • इसके अलावा, जिन लोगों को गुर्दे में पथरी होती है, उन्हें भी प्रचुर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसकी मदद से यूरीन के माध्यम से पथरी निकलने की संभावना बढ़ सकती है।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे – Benefits of Drinking Water in Morning

hbenefits of drinking water
  • सुबह खाली पेट पानी से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • पेट को साफ रखने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती है और आंतों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे पाचन तंत्र और बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
  • गर्म पानी पीना दर्द से आराम दिलाने में भी सहायक है। खासतौर पर अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट गर्म पानी असरदार तरीके से राहत देता है। 
  • रोजाना सुबह सिर्फ एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट के सारे हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं। रोजाना ऐसा करने से जल्दी ही वजन कम होने लगता है।
  • सुबह उठने के बाद अगर आप सबसे पहले पानी पीते हैं, तो दिमाग में ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई होती है। ऐसा करने से दिमाग दिन भर एक्टिव और फ्रेश रहता है।
  • खाली पेट पानी पीने से त्‍वचा अंदर से साफ हो जाती है। सिर्फ इतनी ही नहीं, इससे स्‍किन भी हाइड्रेट होती है और उसकी नमी बनी रहती है।
  • पानी शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। पानी विषाक्‍त तत्‍वों को बाहर निकाल देता है, जिससे शरीर के अंग हेल्‍दी और एक्टिव बने रहते हैं। इससे शरीर की इम्‍युनिटी बढ़ती है।

इन बातों पर अवश्य ध्यान दे – Don’t Drink Too Much Water

इसमें कोई शक नहीं कि पानी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि बहुत अधिक पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं

  • इस इसमें कोई शक नहीं है कि सही पाचन के लिए पानी पीना जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया बिगड़ भी सकती है। इससे खाना पचने में देरी हो सकती है, जिस कारण पेट से जुड़े रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • इसके अलावा, जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हाइपोनेट्रेमिया होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा होने पर शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। इस वजह से दिमाग पर भी असर पड़ता है।
  • वहीं, जिन लोगों की हाल ही में हृदय से संबंधित सर्जरी हुई हो, उनमें से कुछ मामलों में डॉक्टर कम पानी पीने की सलाह देते हैं।
  • इसके अलावा, ज्यादा पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब लगता है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है, जिसका प्रभाव रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ सकता है।

एक हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। रोजाना आठ से दस गिलास पानी आपको तंदुरुस्त बना सकता है। हम आशा करते हैं, कि इस आर्टिकल में बताए पानी के फायदे(Benefits of drinking water) आपको अच्छी तरह समझ आ गए होंगे। इसलिए, अगर आप भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते, तो आज से पीना शुरू कर दें और यह आर्टिकल उन सभी परिचित लोगों के साथ शेयर करें, जो ठीक से पानी नहीं पीते, ताकि उन्हें भी पानी का महत्व समझ आए।

hair fall 2

इन हेयर केयर टिप्स से मानसून में बालों का झड़ना रोकें – HindiHealthGuide

मानसून वह समय है जो हमें एक ठंडी हवा और बारिश की याद दिलाता है जो हमारे आस-पास के वातावरण को सोख लेती है। गीली मिट्टी की महक जादू की…

shutterstock 1198725709 1

क्या इडली वजन घटाने के लिए अच्छी है? – HealthifyMe

मूल रूप से दक्षिण भारत का यह स्वादिष्ट नाश्ता दूर-दूर तक पहुँचा है। हां, यह सांस्कृतिक महत्व रखता है और क्षेत्र की पाक विरासत में गहराई से जुड़ा हुआ है।…

shutterstock 2121147278 1

वजन घटाने की प्रेरणा: HealthifyMe

आज की दुनिया में, वजन कम करना कई लोगों के लिए एक सामान्य लक्ष्य बन गया है जो अपने स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में सुधार करना चाहते हैं। हालांकि, वजन…

Leave a Comment