मॉडर्न लाइफस्टाइल और बिगड़े खान-पान के बीच अधिकतर पुरुष पेट साफ न होने की समस्या से परेशान हैं। सुबह उठने के बाद कई पुरुष पेट साफ होने की कोशिश में अलग- अलग तरीके भी आजमाते हैं। सुबह पेट साफ होने पर आप पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं और डाइजेशन भी सही रहता है।
कहते भी हैं ‘पेट सही तो सब सही’। लगभग 70 प्रतिशत बीमारियां आपके पेट से ही शुरू होती हैं। एक्सपर्ट भी रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। पेट को दुरुस्त रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसमें रात में हैवी खाना से दूरी के अलावा हरी सब्जियों का सेवन शामिल है।
हाल ही में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के कुछ आसान आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू नुस्खे शेयर किए हैं। उस लिस्ट में गरम पानी को भी रखा गया है। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है और आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रह सकते हैं। चलिए गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits of worm water) के बारे में जानते है,
रोजाना कितने गिलास पानी पीना चाहिए?
पानी दुनिया का सबसे सस्ता हेल्थ सप्लीमेंट है। एक्सपर्ट नॉर्मल इंसान को दिनभर में 4-5 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन यह जरूरत आपके शरीर, मौसम और एक्टिविटी के हिसाब से बदलती रहती है।
भरपूर पानी पीना आपको कई तरह से फायदा देता है। इससे आप विभिन्न बीमारियों से दूर रहते हैं। गरम पानी आप किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन यदि आप सुबह उठकर 1-2 गिलास गरम पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और बेहतर हो सकता है।
गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits of worm water

हमने कई बार लोगों से ये कहते सुना है की गर्म पानी पीने के अनेकों फायदे हैं। और आयुर्वेद में भी ये बात कही गयी है कि सुबह-सुबह गर्म पानी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है, उन फ़ायदों के बारे में (Benefits of worm water) –
1. हेल्दी डाइजेशन (Healthy Digestion)
कई लोग पूरे दिन में सिर्फ 4-5 गिलास पानी पीते हैं। ऐसा करने वाले लोगों का पानी छोटी आंत अब्जॉर्व कर लेती है और आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ड्राय हो जाता है। यही धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन का कारण बन जाता है। इससे बाउल मूवमेंट/मल त्याग (Bowel Movement) में मुश्किल हो सकती है।
लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे भी मल त्याग में परेशानी हो सकती है। भविष्य में यही चीजें बवासीर और अन्य समस्याओं का कारण बन जाती हैं।
गरम पानी आपके भोजन को ब्रेक करने में मदद करने के साथ ही डाइजेशन प्रोसेस को एक्टिव रखता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन्स खत्म हो जाते हैं।
2. वजन कम करने में सहायक (Weight Loss)

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में भी आपको रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी बॉडी के तापमान को ठीक रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। आप चाहें तो रोजाना एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढे – वज़न घटाने के लिए 10 एक्सरसाइज – Exercise For Weight Loss
3. बॉडी डिटॉक्स करता है (Body Detox)
गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटस्टाइन में मौजूद भोजन को जल्दी ब्रेकडाउन कर पाचनतंत्र को दुरुस्त भी करता है। अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। सुबह रोज गर्म पानी पीना चाहिए।
4. स्ट्रेस को कम करें (Reduces Stress)
गरम पानी पीने से तनाव और चिंता (stress and anxiety) को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है। एक स्टडी के मुताबिक गरम लिक्विड तनाव को कम करते हैं। लेकिन यदि आप चाय या कॉफी पीते हैं तो ये आपकी फीलिंग्स को भी मार देती है। इसलिए गरम पानी इसका बेहतर विकल्प है।
स्टडी के मुताबिक ऐसे कुछ प्रभाव इनमें मौजूद कैफीन के कारण होते हैं जो इंसान के मूड को बदल सकते हैं। गरम पानी पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम (Central Nervous System) को बेहतर बनाया जा सकता है और आपकी टेंशन कम होती है।
5. मौसमी बीमारियों से बचाव
गर्मियों में गर्म पानी पीने से आप इस सीजन में होने वाली बीमारियों जैसे फ्लू, खांसी सर्दी से अपना बचाव कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्म पानी सर्दी-खांसी में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही गले में खराश और साइनस की समस्या में भी राहत मिलता है। डॉक्टर उन लोगों को हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत होती है।
6. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
अगर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है तो आपको कई सारी बीमारियाँ घेर सकती हैं। इसे बचने के लिए गर्म पानी पियें यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता साथी कई सारे रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है।
7. बालों के लिए है फायदेमंद
लाइफस्टाइल बिगड़ने के चलते बाल टूटना, रफ होना और बालों का झड़ना आम बात हो गई है। गर्म पानी का सेवन बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे बाल चमकदार बनते हैं और यह इनकी ग्रोथ के लिए के लिए भी बहुत फायदेमंद है इसके अलावा यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं इससे आपकी त्वचा बहुत सुंदर रहती हैं।
8. सर्दी, जुकाम और गले की समस्या में आराम

बीमारियों में बुखार का होना आम बात है , बेमौसम भी आपको अगर छाती में जकड़न और जुकाम शिकायत रहती है और यह समस्या आपकी खत्म नही हो रही हैं तो गर्म पानी पीना आपके लिए रामबाण से कम नहीं है। गर्म पानी पीने से गला भी ठीक रहता है। इसके सेवन से आराम मिलता है और आपकी सर्दी खासी भी कम हो जायेगी।
इसे भी पढे – सर्दी-जुकाम से राहत पाने के 10 घरेलू उपचार (Home Remedies for Common Cold)
9. पीरियड्स बनाए आसान
मासिक धर्म के समय महिलाओं को भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह ना तो किसी प्रकार की दवाई लेना पसंद करती हैं और ना ही कुछ उपचार करवा सकती हैं। लेकिन गर्म पानी उनके इस दर्द को बहुत हद तक कम करने में मदद करता है। मासिक धर्म के दर्द से बचने के लिए महिलाएं गर्म पानी में जीरे के बीज को डालकर पी सकती हैं। इससे पेट को गर्माहट मिलेगी जिसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और मरोड़ कम हो जाएगी।
10. स्किन पर गर्म पानी के फायदे
आज के समय में ना जाने लोग अपनी स्किन को बेहतर बनाए रखने या यूं कहें खुद को जंवा बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह लोग नहीं जानते कि स्किन के लिए गर्म पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। ऐसे बहुत से फिल्मी सितारें हैं जो बताते हैं कि वह स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए केवल गर्म पानी का ही सेवन करते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर गर्म पानी पीने के फायदे
बुढ़ापे को रोकता है गर्म पानी
बढ़ती उम्र और खराब खानपान का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे पर कील मुंहासे और झुर्रिया आने लगती हैं, जो वक्त से पहले आपको उम्र दराज दिखा सकती हैं। लेकिन गर्म पानी से इन सभी समस्याओं से निपटा जा सकता है। जी हां गर्म पानी के लाभ त्वचा पर भी होते हैं। गर्म पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है और त्वचा के सेल्स को ठीक करता है। इसके अलावा इससे आपकी स्किन की लचीलता बढ़ती है और स्किन टोन्ड और ग्लोइंग बनी रहती है।
गर्म पानी के फायदे स्किन को हेल्थी रखने में
रूखी त्वचा एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। हर घंटे इस पर कुछ लगाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में गर्म पानी के सेवन से इस समस्या को निपटाया जा सकता है। गर्म पानी आपको हाइड्रेटेड और गर्म रखता है इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और स्किन खूबसूरत होने लगती है।
स्किन इंफेक्शन के लिए गर्म पानी
अगर आप कुछ भी उल्टा सीधा खाते हैं या बहुत ही प्रदूषित जगह पर रहते हैं तो यकीनन आपको स्किन से संबंधित समस्या होती होंगी। जैसे कील मुंहासे खुजली आदि। लेकिन गर्म पानी आपकी इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। ऐसे में अपनी स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए आज से ही गर्म पानी पीना शुरू करें।
ठंडा पानी पीने के नुकसान – Cold Water Side Effects in Hindi
गर्मियों के मौसम फ्रीज से निकाला हुआ ठंडा ठंडा पानी जैसे ही गले तक पंहुचता है मानों जैसे मोक्ष पा लिया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह केवल आपको स्वाद में अच्छा लगता है या इसे पीने में मजा आता होगा। लेकिन ठंडा पानी पीने के नुकसान कितने अधिक हैं इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। ठंडे पानी के सेवन से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसके अलावा ठंडे पानी का असर आपके पेट और सेहत दोनो के लिए खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि ठंडा पानी पीने के नुकसान क्या हैं और क्यों इसे नहीं पीना चाहिए।
दिल की गति पर असर डालता है ठंडा पानी
कहते हैं कि पानी का तापमान या तो शरीर के मुताबिक हो या फिर आपके रूम के मुताबिक। अगर आप आवश्यकता से अधिक ठंडा पानी पीते हैं तो इसका असर आपकी दिल की गति पर पड़ता है। इससे आपके दिल की गति सामान्य से काफी कम होने लगती है। यह इसलिए होता है क्योंकि ठंडा पानी आपकी वेगस तंत्रिका को प्रभावित कर देता है और इसी के कारण दिल की गति धीरे होने लगती है।
पाचन क्रिया पर नुकसान पंहुचाता है ठंडा पानी
आपने अक्सर ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिनको पेट की समस्या बहुत अधिक रहती है। जबकि आपको उनके खान पान में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं दिखती होगी, सिवाए एक के वह ठंडा पानी पीते हैं। ठंडा पानी आपकी पाचन क्रिया को बहुत प्रभावित करता है। ठंडा पानी पीने से नसे सिकुड़ जाती हैं जिससे पाचन क्रिया कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं।
गला खराब करता है ठंडा पानी
आपने अक्सर अपने बड़ो से सुना होगा की ठंडा पानी मत पिया करों गला खराब हो जाएगा। तो जी हां ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है। आपको बता दें कि ठंडे पानी के सेवन से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिससे गला खराब होने लगता है।
कब्ज की समस्या के लिए जिम्मेदार ठंडा पानी
आपने देखा ही होगा ठंड में किस तरह चीजे जम जाती हैं। इसी तरह का हाल कुछ हमारे पेट के अंदर भी होता है। ठंडा पानी पीने से ना केवल कब्ज की समस्या होने लगती है बल्कि कई बार तो यह बवासीर जैसी बीमारी को भी जन्म दे देता है। ऐसे में ठंडे पानी का सेवन आज से ही त्याग दें तो बेहतर है।
पोषक तत्वों और ऊर्जा को खा जाता है ठंडा पानी
क्या आप जानते हैं कि आदमी के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में जब भी हम ठंडा पानी या कोई अन्य ठंडी चीजे लेते हैं तो इससे हमारे शरीर का तापमान कम होने लगता है। इस तापमान को फिर से उसी जगह लाने में शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च होती है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्वों को ठंडा पानी खत्म कर देता है। ऐसे में ठंडे पानी का सेवन करना है या नहीं। यह बात आपको तय करनी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs
Q. गर्म पानी पीने के क्या फायदे हैं? (What are the benefits of drinking hot water?)
A. गर्म पानी पीने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, स्वस्थपाचन शक्ति, पेट की परेशानी से दूर रहने में मदद, त्वचा के लिए लाभदायक, खून का बहाव अच्छे से होने में मदद, मासिक धर्म के दर्द में आराम देने में मददगार आदि।
Q. गर्म पानी क्यों पीना चाहिए? (Why you should drink hot water?)
A. गर्म पानी पीने से अधिकतर सभी अंग अच्छे से काम करते हैं। साथ ही गर्म पानी पीने से कई परेशानी से राहत मिलती है जैसे कि जड़ों का दर्द, कब्ज, गैस, गला सही रहता, खून का बहाव अच्छे से होता है।
Q. गर्म पानी कब पीना चाहिए? (When you should drink hot water?)
A. सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह सबसे ज्यादा दी जाती है क्योंकि खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर का फैट बाहर आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा गर्म पानी में नींबू औ शहद डालकर पीने की सलाह भी दी जाती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है।
Q. गर्म पानी पीने के नुकसान क्या हैं? (What are the side effects of drinking hot water?)
A. अधिक मात्रा में गर्म पानी से कब्ज की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा गर्म पानी पीने से पेट में जलन हो सकती है। और ज्यादा गर्म पानी पीने से जीभ और गला जल सकता है।
Q. रोजाना गर्म पानी पीने से क्या होता है? (What will happen if I drink hot water everyday?)
A. रोजाना सही मात्रा में गर्म पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है, शरीर से फैट निकलता है, खून बहाव अच्छे से होता है, गर्म पानी से नहाने पर नंसे खुलती हैं।