Best Oil For Hair Fall In Hindi | बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छे तेल

Best Oil For Hair Fall In Hindi – लगभग हर शख्स की सबसे बड़ी परेशानी है बालों का झड़ना। वो अपने बालों को बचाने के लिए तमाम तरीकों के देसी नुस्खों के साथ-साथ महंगे से महंगे प्रोडक्टस भी अपनाते हैं। लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होता, जिस वजहसे वो बालों को झड़ने से रोकने की उम्मीद को छोड़ देते हैं।

लेकिन आज हम  इस आर्टिकल में हेयर फॉल के लिए बेस्ट ऑयल (Best Oil For Hair Fall In Hindi) के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं, हम बालों के लिए सबसे अच्छे तेल का चुनाव करने से जुड़ी जरूरी बातें और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका भी बताएंगे। चलिए, अब जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स के बारे में।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छे तेल – Best Oil For Hair Fall In Hindi

ये तेल आपके बालों को झड़ने से रोकने के साथ – साथ आपके बालों के विकास में भी सहायक होंगे। चलिए जानते है, तेलों के विषय में-

1. मामाअर्थ अनियन ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ

बालों को झड़ने से रोकने के लिए मामाअर्थ का तेल अच्छा विकल्प है। कंपनी का दावा है कि यह तेल  सल्फर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनियन ऑयल, हेयर फॉल को कम करता है और बालों को स्‍ट्रांग बनाता है। पॉपुलर और बेहतर इंग्रीडिएंट, रेडेंसिल, बालों के रोम को अनब्‍लॉक करता है,

और ग्रोथ को भी प्रमोट करता है। यह कलर्ड और कैमिकली ट्रीटेड हेयर के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, यह ऑयल हानिकारक कैमिकल्‍स और टॉक्सिन जैसे सिलिकॉन्‍स, पैराबीन, मिनरल ऑयल और डाई रहित है। ये सभी तत्व, जो तेल मे सम्मिलित है वो सभी तत्व बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं और इन्हें मजबूत बना सकते हैं।

मामाअर्थ अनियन ऑयल के गुण :
  • प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है।
  • कंपनी के अनुसार यह प्रोडक्ट किसी तरह की एलर्जी या जलन पैदा नहीं करता।
  • बालों को गिरने से रोकने के साथ ही यह स्कैल्प को पोषण दे सकता है।
  • बालों को चमक देने का काम कर सकता है।
  • चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
  • स्त्री और पुरुष के सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • केमिकल ट्रीटेड बालों के लिए भी कारगर हो सकता है।
  • टॉक्सिन फ्री।
मामाअर्थ अनियन ऑयल के अवगुण :
  • ग्राहकों का कहना है कि यह तेल प्रभाव दिखाने में समय ले सकता है।
  • ऐसा हो सकता है कि हेयर लॉस की गंभीर समस्या वालों पर इसका असर न दिखे।

2. लक्सुरा साइन्स अनियन हेयर ऑयल

लग्जुरा साइंसेज ओनियन हेयर ऑयल बहुत ही कारगर और मल्टीपर्पज हेयर केयर प्रोडक्ट है। ये हेयर फॉल को दूर करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। डैंड्रफ की समस्या होने पर भी ये तेल बहु​त अच्छा काम करता है।

ये तेल 100% ऑर्गेनिक और प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है। ये तेल बालों और स्कैल्प के लिए जरूरी सभी एसेंशियल प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से लैस है। इस प्रोडक्ट में 14 एसेंशियल ऑयल का संपूर्ण मिश्रण है।

इन तेलों में प्याज का तेल, नीम का तेल, तिल का तेल, अरंडी का तेल, जोजोबा का तेल, नारियल तेल, भृंगराज का तेल, गुड़हल का तेल आदि शामिल हैं। ये बालों को लंबा, चमकदार और पोषण से भरपूर बनाते हैं।

लक्सुरा हेयर ऑयल के गुण:
  • बालों को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • चमकदार और मुलायम बनाए रख सकता है।
  • उलझने से बालों को बचा सकता है।
  • बालों के लिए इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
लक्सुरा हेयर ऑयल के अवगुण:
  • चिपचिपा लग सकता है।
  • इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद लग सकती है।

3. वाओ स्किन साइन्स अनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल

वॉव स्किन साइंड ओनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल बालों को पोषण देने का बहुत ही कारगर और हेल्दी विकल्प है। वॉव का ये प्रोडक्ट बालों को फायदा पहुंचाने वाले ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद हैं। ये पोषक तत्व बालों को हेल्दी और घना बनाने में मदद करते हैं।

इस प्रोडक्ट में बादाम तेल, जोजोबा, कैस्टर ऑयल, नारियल तेल और जैतून का तेल का भी मिश्रण है। वॉव का ये शानदार हेयर ऑयल पूरी तरह से मिनरल फ्री है। इसके अलावा, इसमें बालों को लंबे वक्त में नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है।

इस प्रोडक्ट को बनाने में सिर्फ कोल्ड प्रेस्ड तेलों का ही प्रयोग किया गया है। इसकी वजह से औषधियों के मूल गुण पूरी तरह से सुरक्षित बने रहते हैं।

वाओ स्किन हेयर ऑयल के गुण :
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
  • बालों की चमक बढ़ा सकता है।
  • तेजी से स्कैल्प में अवशोषित होकर बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • बाल के उलझे सिरों को सुलझा सकता है।
  • चिपचिपाहट रहित है।
वाओ स्किन हेयर ऑयल के अवगुण:
  • महंगा लग सकता है।
  • इसकी महक कुछ लोगों को तेज लग सकती है।

4. इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल

मार्केट में मौजूद एंटी हेयर फॉल ऑयल में से एक इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल भी है। इस प्रोडक्ट को आयुर्वेदिक बताया गया है, जो बालों को झड़ने से रोकने और नए बालों को उगने में सहायता कर सकता है। इंदुलेखा हेयर ऑयल का दावा है,

कि यह एंटी हेयर फॉल ऑयल होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर है। इसी वजह से यह बालों को क्षति के साथ कई तरह से संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में हेयर फॉल के लिए बेस्ट ऑयल के रूप में इस तेल को भी खरीद सकते हैं।

इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल के गुण :
  • प्राकृतिक हेयर ऑयल।
  • बालों को स्वस्थ बनाए रख सकता है।
  • भृंगराज सहित 13 अनमोल जड़ी-बूटियां से युक्त।
  • इसमें बाल बढ़ाने के, स्कैल्प को पोषण देने के लिए ज्ञात घटक शामिल हैं।
  • रूसी से बचाव करने में सहायक हो सकता है।
  • ढक्कन पर कंघी लगी है, जो आसानी से बालों की जड़ों तक तेल पहुंचा सकती है।
इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल के अवगुण:
  • तेज महक है।
  • महंगा लग सकता है।

5. हिमालयन ऑर्गेनिक्स अनियन हेयर ऑयल

हिमालयन ऑयल का यह प्रोडक्ट भी हेयर फॉल के लिए साबित हो सकता है। प्रोडक्ट का दावा है कि इस तेल को मोरोक्कन आर्गन, हिबिस्कस, अनियन और कैस्टर ऑयल से बनाया गया है। ये प्राकृतिक सामग्री बालों को चमक दे सकती है, जिससे बाल अच्छे दिख सकते हैं। इसमें इस्तेमाल की गईं सभी नैचुरल चीजें बालों को पोषण देने का काम भी सकती हैं। इसके अलावा, यह तेल रूखे बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।

हिमालयन ऑर्गेनिक्स अनियन हेयर ऑयल के गुण:
  • बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।
  • प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल से युक्त।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
  • उलझते बालों और उड़ते बालों को मैनेज कर सकता है।
  • बालों के बीच से टूटने की समस्या को कम कर सकता है।
  • तेल पंप बोतल में आता है, जिसकी वजह से इसे निकालना आसान है और यह तेल को गिरने से भी बचा सकता है।
हिमालयन ऑर्गेनिक्स अनियन हेयर ऑयल के अवगुण:
  • यह तेल महंगा लग सकता है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुनें ?

सबसे एक अच्छा एंटी हेयर फॉल ऑयल खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।

  • एंटी-हेयर फॉल ऑयल का चुनाव भी अपने बालों के हिसाब से करें। रूखे बालों के लिए अधिक पोषण व नमी वाला तेल चुनें। तैलीय बालों के लिए नॉन-स्टिकी और नॉन-ग्रीसी तेल का चयन बेहतर है।
  • तेल खरीदते समय ध्यान रखें कि वह यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से सर्टिफाइड हो।
  • तेल खरीदते समय हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट चेक करें।
  • ऑनलाइन एंटी हेयर फॉल ऑयल खरीद रहे हैं तो ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें। अनऑथराइज्ड सेलर से खरीदने से नकली उत्पाद मिलने का डर रहता है।
  • केमिकल और मिनरल ऑयल युक्त तेल का चुनाव करने से बचें। प्राकृतिक सामग्री से बना तेल बालों के लिए अधिक फायदेमंद होता है।
  • बोतल की सील की भी जांच जरूर करें।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल इस्तेमाल कैसे करें ?

अगर तेल लगाने का सही तरीका न अपनाया जाए तो सबसे अच्छे हेयर ऑयल का फायदा ठीक तरह से नहीं मिल पाएगा। नीचे जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका –

  • तेल लगाने के पहले उसे गुनगना करें। इससे तेल स्कैल्प में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • तेल को डबल बॉइलर में गर्म करें, जिससे इसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।
  • अब उंगलियों की मदद से तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
  • ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा तेल लगाने का कोई फायदा नहीं है।
  • बालों के सिरों को रगड़े नहीं अन्यथा बाल दो-मुंहे हो सकते हैं और टूट सकते हैं।
  • जब तेल अच्छी तरह पूरे बालों पर लग जाए, तो 5-20 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
  • ध्यान रहें कि स्कैल्प पर ज्यादा भार नहीं देना है।
  • बालों में तेल लगाने और स्कैल्प की मसाज करने के बाद ढीली चोटी बांध लें।
  • अगर किसी के बाल बहुत रूखे हों तो सिर पर तेल लगाने के बाद तौलिए को गर्म पानी में निचोड़कर सिर पर लपेट लें।
  • अब तेल को रातभर या लगभग 45-55 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें।
  • अंत में माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।

बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स की सूची हम यहां दे चुके हैं। इनकी खूबियों और खामियों को ध्यान से पढ़कर आप अपने सवाल, झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल कौन सा है का जवाब पा सकते हैं। एंटी हेयर फॉल ऑयल का सही चुनाव आपके बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें घना और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

इसी वजह से हमने आर्टिकल में सबसे अच्छे हेयर फॉल ऑयल के चुनाव के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं। साथ ही हमने तेल लगाने का सही तरीका बताया है और एंटी-हेयर फॉल ऑयल को ऑनलाइन खरीदने के लिए हमने लिंक्स भी दी हैं। अब आप बालों के लिए सबसे अच्छा तेल चुनकर और जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आत्मविश्वास से बालों को हरदम खुला रख सकती हैं। और साथ ही इस आर्टिकल को अपने फ़्रेंड्स के साथ शेयर करें।

Leave a Comment