कीवी फल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Benefits of Kiwi Fruit

कीवी एक विशेष फलों में से तो नहीं है, लेकिन इससे होने वाले फायदे (Benefits of Kiwi Fruit) सचमुच लाजवाब होते हैं। कीवी एक छोटे अंडे आकर के फल होता है।

हालांकि कीवी दिखने में सादा है, लेकिन इसमें एक विदेशी स्वाद के साथ इसकी भूरी सतह के नीचे एक शानदार हरा रंग का पन्ना होता है।

यह एक अत्यधिक ताज़ा फल होने के साथ साथ यह एक tangy (मीठा और खट्टा) स्वाद वाला फल है। इस पोस्ट में आपको कीवी फल के फायदे (Benefits of Kiwi Fruit) और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं।

तो अगर आप कीवी का सेवन करते हैं या सेवन शुरू करने वाले है। तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। तो जानते है, कीवी के फायदे (Benefits of Kiwi Fruit) और नुकसान

कीवी फल क्या है ? What is Kiwi Fruit

अपने बेहद अलग तरह के स्वाद के लिए पसंद किया जाना वाला कीवी कई मायनों में सेहत को काफी लाभ पहुंचाने वाला फल है। कीवी का गूदा मीठा और तीखापन लिए होता है

और इसे अन्य फलों के टेस्ट से बिल्कुल अलग बनाता है। कीवी के फल में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है।

साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। कीवी के फल में पाया जाने वाला काला बीज और इसका भूरा छिलका भी खाने योग्य होता है। हालांकि, काफी लोग कीवी के छिलके को उतारकर खाना पसंद करते हैं।

चूंकि कीवी का उत्पादन अलग-अलग इलाकों में किया जाता है, इसलिए बाजार में इसकी उपलब्धता साल भर बनी रहती है। चीन, न्यूजीलैंड, ईरान, चिली, भारत सहित दुनिया के कई देशों में कीवी का उत्पादन किया जाता है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में कीवी फल नवंबर से मई के बीच में तैयार होता है, वहीं न्यूजीलैंड में यह जून से अक्टूबर में तैयार होता है। यानी अलग-अलग देशों में मौसम के हिसाब से कीवी के फल का उत्पादन होता है।

दुनिया में कुल कीवी उत्पादन का बड़ा हिस्सा चीन में पैदा होता है। आइए जानते हैं कीवी के सेवन से होने वाले तमाम फायदे ( Benefits of Kiwi Fruit) के बारे में जो हमारे लिए फायदेमंद हो सकते है

कीवी फल के गुण | Properties of kiwi fruit

कीवी के अंदर पाए जाने वाले कई गुण बहुत सी भयंकर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हैं। डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में आए लोगों को अक्सर डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते दिखाई देते हैं। कीवी में पाए जाने वाले गुण कुछ इस प्रकार हैं,

  • एंटीऑक्सीडेंट गुण
  • एंटी -इंफ्लेमेटरी
  • एंटी-हाइपरटेंसिव
  • एंटीथ्रोम्बोटिक 
  • विटामिन सी , 
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम 
  • फाइबर 
  • विटामिन – E

इसके अंदर पाए जाने वाले यह सभी गुण बहुत सी समस्याओं से निपटने के लिए कारगर माने जाते हैं। आंखों की रोशनी को बनाए रखना हो, तनाव दूर करना हो या कोई अन्य समस्या हो तो इन सभी में आपको कीवी फायदा पंहुचाती है। चलिए अब जानते हैं कीवी फल खाने के फायदे (Benefits of Kiwi Fruit)।

कीवी फल के फायदे | Benefits of Kiwi Fruit

ध्यान रहे कीवी फल (Kiwi Fruit) किसी भी बीमारी के जोखिम से बचा सकता है या बीमारी के लक्षण को कम कर सकता है।

इसलिए, कीवी फल (Kiwi Fruit) को किसी गंभीर बीमारी का इलाज समझने की भूल न करें। अब नीचे जानिए कीवी फल (Kiwi Fruit) के फायदे(Benefits of Kiwi Fruit)।

1. इम्यूनिटी बढ़ाने मे कीवी फल फायदेमंद – Benefits of kiwi fruit in boost immunity system

इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। इम्यून सिस्टम मजबूत होने के कारण ना केवल आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। बल्कि अगर आपको कोई बीमारी अपनी गिरफ़्त में ले भी ले तो आप जल्दी ही अपनी इम्यूनिटी की वजह से ठीक हो जाते हैं।

ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक कीवी के अंदर विटामिन सी, फाइबर, पॉलीफेनोल और कैरोनॉइड जैसे गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। 

2. अस्थमा मे कीवी फल फायदेमंद – Benefits of kiwi fruit in boost Asthma


अस्थमा जैसी बीमारी जब किसी व्यक्ति को घेर लेती है तो इसे ठीक करने के लिए व्यक्ति को जिंदगीभर दवाईयां खानी पड़ती है। वरना साधारण सी दिखने वाली यह बीमारी मौत तक का कारण बन जाती है।

ऐसे में अस्थमा की समस्या को लेकर एक शोध भी हो चुका है जिसमे बताया गया है कि रोजाना एक ग्राम विटामिन सी शरीर में पंहुचे तो अस्थमा अटैक के चांस कम हो जाते हैं।

ऐसे में कीवी में भी कुछ मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। इस लिहाज से  यह कहा जा सकता है कि कीवी के सेवन से अस्थमा में फ़ायदेमंद रहता है। 

3. हृदय के लिए कीवी फल के फायदे – Benefits of kiwi fruit in boost immunity system

फाइबर और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण जो हमारे रक्त वाहिकाओं और हृदय का कार्य करता है, पर एक महान भूमिका निभाता है, अनुसंधान से पता चला है,

कि एक दिन में कीवी फल के लगभग 3 सर्विंग्स का सेवन करने से सामान्य रूप से किसी के परिसंचरण और हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। यह इस तथ्य से उपजा है, कि कीवी रक्त प्रवाह का एक नियामक है,

रक्त वसा को कम करता है (ट्राइग्लिसराइड्स) इसलिए किसी भी संभावित थक्के के गठन को रोकता है जो संभवतः किसी भी दिल के दौरे से संबंधित चोटों का कारण बनता है।

4. वजन के लिए कीवी फल फायदेमंद – Benefits of kiwi fruit in weight

वजन बढ़ना या घटना पूरी तरह से खान-पान पर निर्भर करता है। आजकल ज्यादातर लोग बहुत तैलीय और बाहरी चीजें का सेवन करने लगे हैं, जिसकी वजह से वजन बढने की समस्या आम हो चुकी है। ऐसे में कीवी का सेवन बढ़ते वजन की समस्या से निजात दिला सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, कीवी फाइबर का अच्छा स्रोत है। वजन को कम करने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लाभदायक होता है। तो कीवी खाएं और वजन घटाएं!

5. ब्लड प्रेशर मे कीवी फल फायदेमंद – Benefits of kiwi fruit in Blood pressure

कीवी में जो सबसे जरुरी आहार है वो है पोटैशियम। पोटैशियम, एक मिनरल है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है,

तो ब्लड वेसल्स में इसकी परत जमने लग जाती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह तो सभी को पता है कि हर खाने की चीज़ में कुछ मात्रा में सोडियम पाया जाता है।

इसका नुकसान ना हो इसलिए अपनी डाइट कीवी जैसे फल को शामिल करना चाहिए। शरीर में पोटैशियम की मात्रा सही बनी रहने से सोडियम से नुकसान नहीं होता है।

6. कीवी फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट गुण -Antioxidant Properties in Kiwi Fruit

कीवी न केवल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, बल्कि कीवी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करती है।

विटामिन सी मानव शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करता है जो सूजन का कारण बनता है जो बीमारी या कैंसर की ओर जाता है।

कीवी न केवल आपके हृदय स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने के लिए आपकी ऊर्जा और सुरक्षा को भी बढ़ाती है।

7. आंखों के लिए कीवी फल लाभकरी – Benefits of Kiwi fruit for eyes

आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी कीवी फल के फायदे देखे जा सकते हैं क्योंकि इसमें ल्यूटिन नामक पौष्टिक तत्व पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है।

इसका कार्य आंखों की रेटिना को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसमें होने वाली किसी भी बीमारी से भी बचाए रखने का है। इसलिए आंखों से जुड़ी हुई समस्या से बचे रहने के लिए भी आप कीवी फल का सेवन कर सकते हैं।

8. अच्छी नींद के लिए कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit for good sleep

अगर आपको नींद न आने की परेशानी रहती है, तो कीवी आपके लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार कीवी में एंटीऑक्सिडेंट्स लेवल ज्यादा होता है, और इसमें सेरोटोनिन की मौजूदगी अच्छी नींद आने में सहायता करती है।

9. कैंसर मे कीवी फल फायदेमंद – benefits of Kiwi fruit in cancer

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का सामना कर रहे लोगों को कीवी से काफी लाभ मिल सकता है। शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन होने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। 

इसकी वजह से हमारे डीएनए को क्षति पहुंच सकती है। इससे स्वास्थ्य की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। लेकिन कुछ स्टडीज़ में ये बात सामने आई है,

कि कीवी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की आशंका घट सकती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है।

ऑक्सीडेटिव डीएनए के डैमेज होने और बड़ी आंत में होने वाले कैंसर के बीच भी संबंध पाया गया है। यानी कैंसर से बचाव में भी कीवी से मदद मिलने की संभावना रहती है।

10. बालों के लिए कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit for hair

विटामिन सी और ई से भरपूर फल बालों के झड़ने से लड़ने और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। कीवी दोनों आवश्यक विटामिनों से परिपूर्ण है।

इस फल में मौजूद मैग्नीशियम, जस्ता और फास्फोरस जैसे खनिज रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करते हैं, जिससे बालों के विकास में तेजी आती है। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 

11. लिवर के लिए कीवी फल फायदेमंद – benefits of Kiwi fruit for Liver

अब तक आप सोच रहे होंगे कि और कितने फायदे हैं कीवी के। लेकिन यकीन मानिए यह सूची थोड़ी और लंबी है।

कीवी लिवर के लिए भी बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर से संबंधित समस्या को कम करने मे कारगर होते हैं।

इसके अलावा इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व  ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है।  यही नहीं कीवी को खाद्य पदार्थ की श्रेणी में रखा जाता है, जिसमें हेपटोप्रोटेक्टिव गुण होता है। 

12. त्वचा के लिए कीवी फल फायदेमंद – benefits of Kiwi fruit for Skin

आज कल की खराब लाइफ स्टाइल का असर बहुत जल्दी स्किन पर दिखने लगता है। कभी उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रिया पड़ना तो कभी टैनिंग होना। इसके अलावा खराब खानपान से जो स्किन को नुकसान होता है, सो अलग।

ऐसे में कीवी का इस्तेमाल स्किन की इन समस्याओं को कम करने में काफी सहायक होता है। ऐसा इसलिए है क्योकि इसके अंदर विटामिन सी जो स्किन के लिए एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है।

इसके अलावा इसमे विटामिन ई भी है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने का कार्य करता है। सोचिए मत स्किन के लिए आज ही कीवी का सेवन शुरू कर दें।

13. कीवी फ्रूट में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण

कीवी फल के फायदे में से एक सूजन को कम करना भी हो सकता है। बता दें कि इसमें एंटी-एलर्जिक व एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद किसस्पेर (kissper),

जो कि एक पेप्टाइड है, उसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है। इस एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण ही कीवी शरीर में सूजन की समस्या को रोकने का काम कर सकता है खासतौर से आंतों में सूजन से जुड़ी समस्या के लिए यह लाभकारी हो सकता है।

14. सूजन कम करने में कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit in Reduce inflammation

माना जाता है की कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

15. गर्भावस्था में कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit in Pregnancy

गर्भवती महिला के लिए कीवी एक आदर्श फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक फोलेट होता है। प्राकृतिक फोलेट भ्रूण में मस्तिष्क और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ाता है,

और अजन्मे बच्चे में तंत्रिका दोष की संभावना को भी कम करता है। कीवी में जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं जो भ्रूण के समग्र विकास में मदद करते हैं।

16. ब्लड क्लॉटिंग घटाने में कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit in reducing blood clotting

ब्लड प्रेशर मैनेज करने के साथ-साथ कीवी ब्लड क्लॉटिंग घटाने में भी मदद करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो की एक स्टडी में ये बात सामने आई थी,

कि 2 से 3 कीवी के रोज सेवन से ब्लड क्लॉटिंग को कम करने में खास फायदा देखने को मिला। इससे ब्लड में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिली।

रिसर्च का कहना था कि हार्ट से जुड़ी दिक्कतों में कीवी के सेवन से होने वाला फायदा एस्पिरिन के डेली डोज से मिलने वाले लाभ जैसा ही है। 

17. कील-मुंहासों में कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit in nail pimples

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी कीवी फल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी कील मुहांसों की समस्या को खत्म करके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करने में काफी मददगार साबित होती है इसलिए अगर आप भी मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो कीवी फल का सेवन कर सकते हैं।

18. पाचन और कब्ज के लिए कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit for Digestion and Constipation

पाचन और कब्ज के लिए भी कीवी खाने के फायदे हो सकते हैं। इसी संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध उपलब्ध है। इस शोध में कहा गया है,

कि हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है।

वहीं एक अन्य स्टडी के दौरान इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक कीवी फ्रूट का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उसके मलत्याग की आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई और आंत की कार्यप्रणाली सुधार पाया गया।

19. डायबिटीज मे कीवी फल फायदेमंद – Benefits of Kiwi fruit in Diabetes

इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में होता है ग्‍लाइसीमिक इंडेक्‍स कम होने से ब्‍लड में ग्‍लूकोज की मात्रा बढ़न नहीं पाती है।

इस वजह से यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है। अब तो आपको भी कीवी के फायदों के बारे में पता चल गया होगा। आप कब से शुरू कर रही हैं कीवी खाना ? 

20. फाइबर से भरपूर कीवी फल

इस फल में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जिससे कई बीमारियों से लड़ने में हेल्‍प मिलती है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की एक स्टडी के मुताबिक, फाइबरयुक्त पदार्थों का सेवन करने से कार्डियोवास्कुलर डिजीज सीवीडी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा काफी कम हो जाता है।

हाई फाइबरयुक्त खाना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्‍प करता है। डायबिटीज और वजन घटाने में यह फल बहुत उपयोगी है।

कीवी फल के पोषक तत्व | Kiwi Nutritional Value in Hindi

कीवी कई आवश्यक खनिजों और विटामिनों से भरपूर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह फाइबर, विटामिन सी और के और पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।

यूएसडीए न्यूट्रिएंट डेटाबेस के अनुसार, कीवी का 100 ग्राम आपको निम्नलिखित पोषक तत्व प्रदान कर सकता है, कीवी फल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वाें और उनकी मात्रा को हम एक चार्ट के जरिए साझा कर रहे हैं।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी83.07 ग्राम
टोटल लिपिड (फैट)0.52 ग्राम
फाइबर, टोटल डाइटरी3.0 ग्राम
शुगर, टोटल8.99 ग्राम
कैल्शियम34 ग्राम
आयरन0.31 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 17 मिलीग्राम
फास्फोरस34 मिलीग्राम
पोटैशियम312 मिलीग्राम
सोडियम3  मिलीग्राम
जिंक0.14 मिलीग्राम
कॉपर0.13 मिलीग्राम
सेलेनियम0.2 मिलीग्राम
ऊर्जा61 किलो कैलोरी
प्रोटीन1.35 ग्राम
वसा0.68 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट14.86 ग्राम
रेशा2.7 ग्राम
शुगर्स8.78 ग्राम
खनिज पदार्थमूल्य प्रति 100 ग्राम
पोटैशियम311 मिग्रा
मैगनीशियम17 मिलीग्राम
विटामिनमूल्य प्रति 100 ग्राम
विटामिन C93.2 मिग्रा

कीवी फल का सेवन आहार में कैसे करें ?

कीवी फ्रूट को दैनिक आहार में शामिल करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं-

  • कीवी को दूसरे फलों के साथ मिलाकर फ्रूट चाट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कीवी का सेवन कस्टर्ड के रूप में किया जा सकता है। व्हिप्ड क्रीम और ढेर सारे फ्रूट इसके स्वाद को बेहतर बनाएंगे।
  • भोजन के साथ सलाद के तौर पर भी किवी का सेवन किया जा सकता है।
  • कीवी का शेक भी आप बना सकते हैं।
  • कीवी को पालक, नाशपाती और सेब के साथ मिलाकर भी मिक्स जूस के रूप में भी आहार में शामिल कर सकते हैं।
  • कीवी फ्रूट का आप सूप भी बनाकर पी सकते हैं। इस तरह किया गया कीवी का सेवन पानी की कमी को दूर करता है और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  • कीवी का इस्तेमाल डिटॉक्स ड्रिंक, स्मूदी आदि में भी किया जा सकता है।
  • कीवी फ्रूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर भी आप इसको खा सकते हैं।

आमतौर पर कीवी फ्रूट्स का सेवन (Kiwi fruit) लाभकारी और सुरक्षित होता है। लेकिन जिन लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, वे कीवी फ्रूट (Kiwi fruit) का उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें।

कीवी फल का अवश्‍यक्‍ता से ज्‍यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए, बेहतर है कीवी के लाभ आपको पूरी तरह से मिल सके, इसके लिए कीवी का सेवन सीमित मात्रा में करें।

कीवी फल इन्हे नहीं खानी चाहिए

  • ऐसे लोग जो किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हे कीवी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 
  • अगर आपको बहुत सेंस्टिव हैं और आपको ज्यादातर चीजों से एलर्जी होने लगती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • अगर आपका वजन अधिक है तो आपको इसे बेहद कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • अगर आपको पेट में दर्द या गैस की समस्या है तो आपको कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए।

कीवी फल का उपयोग | How to Use Kiwi Fruit in Hindi

कीवी फल खाने का तरीका और इसकी सही मात्रा के बारे में निम्न बिन्दुओं के माध्यम से जाना जा सकता है। इसके साथ ही कीवी फल कब खाना चाहिए, इसकी भी जानकारी देंगे।

  • अगर मन में यह सवाल आए कि कीवी फ्रूट कैसे खाएं, तो इसका सबसे आसान जवाब यह है कि कीवी फल को सामान्य तरीके से काटकर और अंदर का गूदा निकालकर खाया जा सकता है।
  • कीवी फल का जूस बनाकर पिया जा सकता है।
  • कीवी फल खाने का तरीका सलाद भी है, कीवी फल को फ्रूट सलाद में खाया जा सकता है।
  • कीवी फ्रूट कैसे खाएं, तो इसका एक और जवाब यह है कि इसे अन्य फलों के साथ स्मूदी बनाकर सेवन किया जा सकता है।
  • कीवी को फ्रूट कस्टर्ड में डालकर खा सकते हैं।

कीवी फल खाने का तरीका जानने के बाद अब कीवी खाने का सही समय भी पता कर लेते हैं।

कीवी फल (Kiwi Fruit) कब खाएं ?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कीवी खाने का सही समय क्या है, तो हम बता दें कि कीवी फल खाने का समय कोई भी हो सकता है।

आप इसे सुबह, दोपहर या शाम कभी भी खा सकते हैं। कीवी फल खाने का समय जानने के बाद अब बारी आती है, इसकी मात्रा के बारे में जानने की। चलिए जानते है।

कीवी फल (Kiwi Fruit) कितनी खाएं ?

एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन आधा कप या एक मध्यम आकार के कीवी का सेवन कर सकता है।

कीवी फल खाने का तरीका और कीवी फल कब खाना चाहिए के बाद इसे सुरक्षित कैसे रखें की बारी आती है।

कीवी फल (Kiwi Fruit) का चयन कैसे करें और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें ?

  • खरीदते समय ध्यान दें कि कीवी फल पर किसी प्रकार का दाग न हो।
  • इसका छिलका बाहर से कटा-फटा न हो।
  • दबा कर देखने से जल्दी पिचके न।
  • अगर तुरंत खाना है, तो थोड़े सॉफ्ट कीवी का चुनाव करें, जो दबाने से आसानी से दब जाए।
  • आप इसे मंडी से, सुपर बाजार से या फिर ऑनलाइन ले सकते हैं।

कीवी फल (Kiwi Fruit) को सुरक्षित कैसे रखें ?

  • अगर कीवी ज्यादा पका न हो, तो इसे ऐसे ही कमरे के तापमान में रखा जा सकता है।
  • पकने के लिए इसे अन्य फलों के साथ भी रखा सकता है।
  • जब कीवी पाक जाए, तो इसे अन्य फलों के साथ न रखें।
  • कीवी फल को फ्रिज में भी कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

कीवी फल के फायदे के साथ-साथ कीवी फल के कुछ नुकसान भी हैं, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

कीवी फल खाने के नुकसान

  • कीवी फल रक्त के थक्के को कम करने के लिए पाया गया है। इसलिए, यदि आप रक्त को पतला करने वाली दवा रहे हैं या सर्जरी से गुजरने वाले हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप कीवी से दूर रहें।
  • कुछ लोगों को स्वाभाविक रूप से कीवी से एलर्जी हो सकती है। कीवी एलर्जी के कुछ रिपोर्ट किए गए मामले हैं जहां लोगों ने चेहरे में सूजन, गले में खुजली, सांस लेने में कठिनाई , पेट में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दिए गये । कुछ लोगों ने फल के संपर्क में आने पर त्वचा की एलर्जी का भी अनुभव किया।
  • कीवी ऑक्सालेट रैपहाइड क्रिस्टल का एक स्रोत है। कीवी की अधिक मात्रा से कैल्शियम ऑक्सालेट गुर्दे की पथरी का विकास हो सकता है ।
  • कीवी को रक्तचाप को कम करने के लिए जाना जाता है। जो लोग लो ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं और साथ ही साथ उसकी दवा भी ले रहे है, उन्हें फूड सप्लीमेंट के रूप में कीवी लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

आशा है इन सभी गुणों को जान ने के बाद आपको कभी यह नहीं बोलना पड़ेगा की कीवी के फायदे और नुकसान क्या होते है।

FAQs

Q. एक दिन में कितने कीवी खा सकते हैं ?

A. एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में एक मध्यम आकार के कीवी का सेवन कर सकता है।

Q. क्या कच्चा कीवी खाना सुरक्षित है?

A. पका हुआ कीवी फल ही उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा, लोग ड्राईफ्रूट की तरह भी कीवी को खाना पसंद करते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, इसलिए डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

Q. क्या खाली पेट कीवी का सेवन किया जा सकता है?

A. हां, खाली पेट कीवी का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, खाली पेट कीवी फल का सेवन शरीर को डिटॉक्स (शरीर से अशुद्धियां निकालना) करने में मदद कर सकता है। डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर कीवी स्मूदी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, खाली पेट कीवी का सेवन व्यक्ति की उम्र और शारीरिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। ऐसे में खाली पेट कीवी खाने से पहले एक बार डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह भी जरूर लें।

Q. कीवी कब तक ठीक रह सकता है?

A. यदि आपका कीवी फल ज्यादा पका नहीं है, तो यह लगभग एक हफ्ते तक ठीक रह सकता है।

Q. क्या कीवी को फ्रिज में रख सकते हैं?

A. जी हाँ, आप कीवी फल को फ्रिज मे रख सकते है।

Q. क्या कीवी का छिलका खा सकते हैं?

A. कीवी के छिलके पर बारीक रेस होते हैं जिसके कारण अधिकतर लोग इस असमंजस में रहते हैं कि इसका सेवन छिलके को उतर कर किया जाए या छिलके के साथ ही। आहार के लिहाज से देखा जाए तो इसका छिलका बहुत पौष्टिक होता हैं। कीवी के छिलके में एसिड होता हैं उसका स्वाद मुंह को खराब लगता। लेकिन जो लोग इसे छिलके सहित खा सकते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। 

Q. क्या हर दिन कीवी का सेवन किया जा सकता है?

A. प्रतिदिन एक व्यस्क को 4 से 5 कप फल खाने की सलाह दी जाती है, रोज इसे खाने से कीवी के नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, रोज की जगह कभी-कभी कीवी का सेवन करना उचित है।

Q. कीवी की तासीर कैसी होती है?

A. अगर बात करें कि कीवी की तासीर कैसी होती है, तो हम बता दें कि कीवी की तासीर ठंडी होती है।

Leave a Comment