Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon – साल की उम्र में प्रियंका ने फ्रीज करवा दिए थे अपने एग्स, मां की सलाह ने दी थी स्वतंत्रता

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon: पिछले साल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स 30 साल की उम्र में फ्रीज करा दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो देश और विदेश दोनों में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही हैं। आज बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने के ऊपर चौंकाने वाला खुलासा कर ‘देसी गर्ल’ ने सबको हिलाकर रख दिया है।

लेकिन आज एक बार फिर प्रियंका ने अपने निजी जीवन के एक राज से पर्दा उठाया है। एक पॉडकास्ट में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे।  

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon
Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon

पिछले साल सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स 30 साल की उम्र में फ्रीज करा दिए थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया, ‘मैंने अपने 30वें साल में ऐसा किया और अपने काम पर ध्यान लगाए रखा।

ऐसा करने से मुझे स्वतंत्रता महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। इसके साथ ही, मुझे अपने जीवन में व्यक्ति से नहीं मिला था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ को आगे बढ़ा सकूं। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।’ 

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon
Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon

प्रियंका ने यह भी बताया कि ऐसा करने की सलाह उन्हें उनकी मां मधु चोपड़ा ने दी थी, जो एक महिला डॉक्टर हैं। अभिनेत्री बोलीं, ‘मेरी मां ने मुझसे यह कहा था और मैंने इसे अपने लिए भी किया था। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है।

खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। लेकिन इस समय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप करिए। इसके बाद आप कितने भी लंबे समय तक काम कर सकते हैं, आपके एग्स उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें फ्रीज कराया था।’

Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon
Priyanka Chopra Jonas froze her eggs in 30 upon

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा।

इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

shutterstock 1198725709 1

क्या इडली वजन घटाने के लिए अच्छी है? – HealthifyMe

मूल रूप से दक्षिण भारत का यह स्वादिष्ट नाश्ता दूर-दूर तक पहुँचा है। हां, यह सांस्कृतिक महत्व रखता है और क्षेत्र की पाक विरासत में गहराई से जुड़ा हुआ है।…

shutterstock 2121147278 1

वजन घटाने की प्रेरणा: HealthifyMe

आज की दुनिया में, वजन कम करना कई लोगों के लिए एक सामान्य लक्ष्य बन गया है जो अपने स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में सुधार करना चाहते हैं। हालांकि, वजन…

गर्मियों में लंबे और घने बालों के लिए 5 बेहतरीन हेयर ग्रोथ सीरम – HindiHealthGuide

बालों के प्रकार की परवाह किए बिना हम सभी की अपनी अनूठी बालों की समस्याएं हैं। इनमें से कुछ सबसे आम हैं बालों का झड़ना और बालों का धीमा विकास।…

Leave a Comment