लिपस्टिक मेकअप का सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण भाग होता है। हल्की सी लिपस्टिक लगाने से ही चेहरे का लुक एकदम बदल जाता है।
लिपस्टिक
कुछ महिलाएं लिपस्टिक का प्रयोग मिनिमल मेकअप के रूप में करती हैं। लेकिन कई बार लिपस्टिक लगाते समय कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे पूरा लुक खराब हो जाता है।
मिनिमल मेकअप
आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप परफेक्ट लिपस्टिक लुक पा सकती हैं।
लिपस्टिक लगाने के टिप्स
परफेक्ट लिपस्टिक लुक पाने के लिए होठों को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। इसके बाद कोई अच्छा सा लिप बाम लगाएं।
स्टेप - 1
लिपस्टिक का लुक लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए लिप प्राइमर जरूर लगाएं।
स्टेप - 2
होठों का अच्छा उभार पाने के लिए लिप लाइनर बहुत जरूरी है। अगर आपने सही तरीके से लिप लाइनर लगाया है, तो आपकी लिपस्टिक फैलेगी भी नहीं।
स्टेप - 3
इतने सब जतन करने के बाद अब आप लिपस्टिक लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लिपस्टिक को सीधे ना लगाकर ब्रश की मदद से होठों पर लगाना शुरू करें।
स्टेप - 4
गर्मियों के मौसम में मैट लिपस्टिक बेस्ट रहती है। इस मौसम में क्रीम लिपस्टिक के फैलने का डर बना रहता है।
स्टेप - 5
अगर आप क्रीम लिप्सटिक को इस्तेमाल में ले रही हैं, तो उसे लगाने के बाद थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर लगाएं।
स्टेप - 6
लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आपके के होंठों का शेप सही नहीं आ रहा हो तो उसे कंसीलर से करेक्ट करें।