खानपान की ये आदतें हैं बहुत खतरनाक

खानपान

सेहतमंद शरीर के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। खानपान में लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

खानपान का असर

खानपान की गलत आदतों के कारण कई लोगों को स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों का भी सामना करना पड़ता है।

खानपान की गलत आदत

आज हम आपको खानपान से जुड़ी उन सभी गलत आदतों के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद खतकनाक हो सकती हैं।

रेड मीट का ज्यादा सेवन

प्रोटीन से भरपूर रेड मीट का ज्यादा सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक सप्ताह में करीब 18 औंस से कम रेड मीट का सेवन करना चाहिए।

ज्यादा मात्रा में ठोस वसा

ठोस वसा का ज्यादा मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को बूरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ऐसा करने से आप हृदय रोग, स्ट्रोक या टाइप-2 डायबिटीज के चपेट में आ सकते हैं।

फलों का सेवन नहीं करना

कई लोग फल खाने से बचते हैं, लेकिन सेहतमंद रहने के लिए फल खाना बहुत जरूरी है। रोजाना फलों का सेवन करने कई गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है।

सब्जियों का कम सेवन

कुछ लोगों को सब्जियां बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं। लेकिन सब्जियों को अपने डाइट में शामिल कर लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

ड्राई-फ्रूट्स से दूरी

ड्राई-फ्रूट्स में भारी मात्रा में प्रोटीन के साथ जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। ड्राई-फ्रूट्स नहीं खाने से कई तरह के पोषण से दूर हो जाएंगे।

एक बार में बहुत ज्यादा खाना

कुछ लोग स्वाद के चक्कर में अक्सर ओवरइटिंग कर जाते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।

प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स

प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होता है। शरीर में सोडियम की अधिकता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

ऐसी ही नई वेब स्टोरी के लिए क्लिक करे