एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फैशन आइकन हैं। वो जो भी पहनती हैं ट्रेंड बन जाता है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट तो गजब का है ही, साथ ही ग्लोइंग स्किन लुक को परफेक्ट बनाती है।
फैशन आइकन
आइए जानते हैं एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में, जिससे आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन
प्रियंका अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर करती हैं। वो रात में तांबे के गिलास में पानी भरकर रखती हैं और सुबह उठकर उसे पीती हैं।
पानी
इसके बाद वो कॉफी पीती हैं। स्किन को हाईड्रेट रखने के लिए वो दिनभर में खूब सारा पानी पीती हैं।
कॉफी
प्रियंका बहुत ट्रैवल करती हैं, इसलिए अपनी स्किन को हेल्दी ररने के लिए वो काफी सारा मॉइस्चराइजर यूज करती हैं। वो मॉइस्चराइजरिंग फेस मास्क भी इस्तेमाल करती हैं।
मॉइस्चराइजर
प्रियंका ज्यादातर कैमरे के सामने होती हैं, इसलिए उन्हें काफी मेकअप करना पड़ता है। लेकिन स्किन को हेल्दी रखने के लिए वो सोने से पहले अपना सारा मेकअप निकालती हैं।
मेकअप
प्रियंका अपने बालों का बहुत ख्याल रखती हैं। इसलिए वो बालों की नारियल तेल से मसाज करती हैं।
तेल
प्रियंका को होम रेमेडीज बहुत पसंद है। वो स्किन के लिए दही, ओटमील और हल्दी का मास्क इस्तेमाल करती हैं।
होम रेमेडीज
बालों के लिए दही और नींबू का रस इस्तेमाल करती हैं।
दही-नींबू
बता दें कि प्रियंका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।