मॉनसून में खाएं ये फल, बीमारियां रहेंगी दूर
जामुन शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में कारगर है। जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आयरन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं।
जामुन
लीची में विटामिन-सी, विटामिन-बी, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट के साथ फाइबर भी पाया जाता है। लीची इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करती है।
लीची
अनार में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो मानसून में शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। यह पाचन तंत्र और पेट के कैंसर कोशिकाओं की सूजन को कम करता है।
अनार
रोजाना सुबह एक सेब खाने से तमाम बीमारियां दूर रहती हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर में जलन-सूजन को कम करता है।
सेब
चेरी में मेलाटोनिन नाम का एंटी-ऑक्सिडेंट होता है, जो हमारी कोशिका तंत्र को फ्री-रेडिकल्स से बचाता है। हार्ट डिसीज से बचने में भी चेरी फायदेमंद है।
चेरी
आड़ू में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और कैरोटीन मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। यह वजन घटाने में भी मददगार है।
आड़ू
विटामिन सी और आयरन के लिए नाशपाती एक अच्छा स्रोत है। इसमें सेब से ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट साफ करता है। यह वजन कम करने में भी सहायक है।
नाशपाती
केले में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
केला
पपीता में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन होता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।
पपीता
इसी तरह की और जानकारी के लिए क्लिक करें ।
Click Here