नीता अंबानी  हैं इन 8 महंगी चीजों की शौकीन

By hindihealthguide.in

नीता अंबानी

नीता अंबानी अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें महंगी चीजों का शौक है तो आइये आपको दिखाते हैं नीता की महंगी चीजें...

विवाह पट्टू साड़ी

नीता अंबानी के पास एक विवाह पट्टू साड़ी है जो वो खासतौर पर घर की शादी में पहनती हैं। इस साड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पानी

नीता अंबानी ऑर्डर पर एक्सक्लूसिव लिपस्टिक बनवाती हैं। इन लिपस्टिक्स की कीमत 40 लाख ये ज्यादा है  क्योंकि इनकी लिपस्टिक की आउटर पैकिंग गोल्ड और सिल्वर से बनी होती है।

कुंदन की जूलरी

नीता अंबानी को कुंदन की हैवी जूलरी पहनना बहुत पसंद है। उनकी एक अंगूठी ही 5 से 7 लाख से शुरू होती है।

फुटवियर कलेक्शन

नीता बेस्ट ब्रांड जैसे एलैक्जेंडर मैक्कीन, गुच्ची और जिम्मी चू के फुटवियर्स पहनती हैं। उनके फुटवियर की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होती है।

वॉच कलेक्शन

नीता को खूबसूरत घड़ियां पहनने का शौक भी है वो बुलगारी, कार्टियर, राडो और फॉसिल ब्रांड की घड़ियां पहनती हैं। उनकी घड़ी की कीमत 1.5 लाख से शुरू होती है।

चाय का कप

नीता अंबानी तीन लाख रुपये के कप में चाय पीती हैं। ये कप जापान की फेमस कंपनी नोरिटेक डिजाइन करती है।

बैग्स कलेक्शन

नीता अंबानी महंगे ब्रांड्स के बैग्स कैरी करती हैं। शनेल, जिम्मी चू जैसे ब्रांड्स के बैग्स की कीमत लाखों से करोड़ों तक होती है। उनके पास Hermes ब्रांड का Himalaya Birkin Bag है जिसमें 240 हीरे जड़े हैं। इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपये है।

कार की हैं शौकीन

नीता अंबानी को कार कलेक्शन का भी काफी शौक है। उनकी लिस्ट में ऑडी से लेकर रोल्स रॉयस तक मौजूद हैं। कुछ समय पहले उन्होंने Audi A9 Chameleon खरीदी थी जिसकी कीमत 90 करोड़ है।