सलाद खाने के फायदे और नुकसान | Salad Benefits

Salad Benefits – अच्छी सेहत के लिए खान-पान पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। और खान-पान ऐसा होना चाहिए, जिसमें विटामिन और मिनरल के रूप में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद हों। सलाद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सलाद केवल खाने के स्वाद को ही बढ़ाने का काम नहीं करता है,

बल्कि शरीर को कई मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है, और हमारी त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। सलाद के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि जिन लोगों का वजन जादा होता है,

उन्हें खाने में सलाद को शामिल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सलाद के सेवन से आसानी से वजन को कम किया जा सकता है। तो चलिए हम आपको सलाद खाने के फायदे (Salad Benefits) के बारे में बताते हैं।

सलाद क्‍या है? | What is Salad

सलाद एक या अधिक प्रकार के फलों और सब्जियों का मिश्रण है। और अलग-अलग स्थानों पर सलाद बनाने की अलग-अलग विधि है और इसे बड़े ही चाव से खाया भी जाता है। सलाद को विटामिन और खनिज का अच्छा स्रोत माना जाता है। सलाद के माध्यम से न केवल विटामिन्स, मिनरल्स की कमी पूरी होती है साथ ही शरीर में फाइबर्स की कमी भी पूरी होती है।

सलाद खाना सेहत के लिए अच्छा है। सभी सलाद स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नहीं होते। यह इस पर निर्भर करता है कि सलाद में क्या-क्या सामग्री मिलाई गई है। इसमें कम मात्रा में ड्रेसिंग और टॉपिंग मिलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में मिलाते हैं, तो सलाद कैलोरी और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

सलाद खाने के फायदे | Salad Benefits

सलाद खाने का कोई एक फायदा नहीं है, बल्कि सलाद खाने के अनेकों फायदे है और आज इस आर्टिकल में हम उनमें से ही कुछ फ़ायदों को जानेंगे। तो चलए जानते है।

1. फाइबर से भरपूर

शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर की आवश्‍यकता होती है। शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने का सबसे अच्‍छा विकल्‍प सलाद के रूप में मौजूद है। क्‍योंकि सलाद का उपयोग ऊर्जावान भोजन के रूप में जाना जाता है। सलाद का नियमित सेवन कर आप अपने आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

फाइबर आपके पाचन (Digestion) को मजबूत करने में सहायक होता है। जिसके परिणाम स्‍वरूप आपको कोलेस्‍ट्रॉल और कब्‍ज से छुटकारा मिल सकता है। भोजन से पहले खाए जाने वाले उच्‍च फाइबर सलाद आपको उच्‍च कैलोरी भोजन का उपभोग करने में मदद करते हैं। अपने पाचन को ठीक रखने और ऊर्जा प्राप्‍त करने के लिए आप भी सलाद का नियमित सेवन कर सकते हैं।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं और कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, ये हृदय से संबंधित कई परेशानियों को भी दूर करने में कारगर हो सकते हैं।

3. अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

अगर अच्छी तरह से नींद नहीं आती है, तो सलाद अनिद्रा की समस्या को दूर करने मदद कर सकता है। दरअसल, इस बारे में अब तक हो चुकी बहुत सी रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर आप नियमित रूप से सलाद खाते हैं तो यह आपकी अनिद्रा यानी इन्सॉमनिया की समस्या को दूर कर सकता है।

और आपको अच्छी नींद आ सकती है। सलाद में इस्तेमाल होने वाली सब्जी लेटस में लेक्टुकोरियम नाम का तत्व होता है जो नींद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने दैनिक आहार में सलाद को शामिल करें तो अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।

4.  वजन कम करने के लिए

यदि आप अपना वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो इन प्रयासों के साथ सलाद का भी उपयोग करें। जानकार बताते हैं कि नियमित रूप से सलाद का सेवन करने से श‍रीर के अतिरिक्‍त वजन को कम करने में मदद मिलती है। सलाद कैलोरी में बहुत कम होते हैं

और इनमें पोषक तत्‍वों की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण यह आपके शरीर से फैट को आसानी से दूर (remove fat) करने में मदद करता है। इसलिए आपको नियमित रूप से सलाद का सेवन करना चाहिए।

5. स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय की समस्या से ग्रस्त लोगों को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मरीज स्वस्थ हृदय के लिए सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फोलेट और विटामिन-बी पाया जाता है। ये पोषक तत्व हृदय को कई समस्याओं से बचाने के अलावा, उसकी कार्यप्रणाली में भी सुधार कर सकते हैं। साथ ही सलाद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बेहतर हृदय के लिए जरूरी माने गए हैं।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

विटामिन और खजिन पदार्थों की कमी के कारण हड्डियों को नुकसान हो सकता है। इसलिए हड्डियों को स्‍वस्‍थ्‍य और मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद में विटामिन और खनिज पदार्थ बहुत अ‍च्‍छी मात्रा में होते हैं,

जो आपके शरीर को भरपूर पोषण दिलाने और हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। बुजुर्ग व्‍यक्तियों और 30 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं में हड्डियों का नुकसान (Bone loss) बहुत अधिक देखा जाता है। इस कारण सलाद का सेवन उनके पाचन तंत्र को ठीक करने और हड्डियों को मजबूत रखने का अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

7. प्रतीक्षा प्रणाली मजबूत करने में फायदेमंद

अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नही होती है तो बहुत सी बीमारिया शरीर मे प्रवेश कर लेते है। व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त हो जाता है। इसका सबसे अच्छा उपाय है कि सलाद का अधिक सेवन करे। क्योंकि सलाद में विभिन्न प्रकार की सब्जियो का उपयोग किया जाता है ।जिसमे कई तरह के विटामिन व खनिज होते गई हैं।जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। रोगों से बचाता हैं। 

8. आंखों के लिए फायदेमंद

पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों की समस्या भी हो सकती है और सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका कारण यह है कि इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों को इस्तेमाल किया जाता है। हर फल और सब्जी में विभिन्न तरह के पोषक तत्व होते हैं। जब इन फलों या फिर सब्जियों को मिलाकर सलाद बनाई जाती है, तो सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।

इस प्रकार कह सकते हैं कि सलाद में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, विटामिन-सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन-ई, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, आवश्यक फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आंखों के लिए लाभदायक हो सकते हैं, जो आंखों को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।

9. त्वचा के लिए फायदेमंद

त्‍वचा को स्‍वस्‍थ्‍य और सुंदर बनाने में सलाद आपकी मदद कर सकती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि सलाद में आप हरी पत्‍तेदार सब्‍जीयों का उपयोग करते हैं। सलाद और सब्‍जीयों में उपस्थित पानी आपकी त्‍वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। शरीर में पानी की पर्याप्‍त मात्रा आपकी त्‍वचा और विभिन्‍न शारीरिक कार्यों के लिए आवश्‍यक होता है। इस तरह से नियमित सलाद का सेवन कर आप अपने शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रख सकते हैं और अपनी त्‍वचा को भी सुंदर बना सकते हैं।

10. पाचन को ठीक करें

आजकल हमारे गलत खानपान की वजह से हमारे द्वारा खाए गए भोजन को हम लोग सही से पचा नहीं पाते इसीलिए हमारे पचाने की क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है। तो अगर आप भोजन को सही तरह से पचा नहीं पाते हैं तो आपके पेट में सूजन गैस और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन अगर आप इन जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आप सलाद का सेवन जरूर करें क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके द्वारा खाए गए भोजन को पचाने में मदद करता है और यह खराब पाचन से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए भी हमारी मदद करता है।

11. मांसपेशियों के निर्माण के लिए फायदेमंद

संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य (Complete health) को बढ़ावा देने के लिए आप सलाद का उपयोग कर सकते हैं। सलाद में आप विभिन्‍न प्रकार की हरी सब्जियों और फलों का उपयोग कर सकते हैं। ग्रीन्‍स सलाद में पालक का उपयोग भी किया जाता है जिसमें आयरन और नाइट्रेट (Iron and nitrate) होते हैं

जो मांसपेशियों में प्रोटीन के उत्‍पादन को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से सलाद का सेवन करने यह मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। अपनी मांसपेशियों को मजबूत (Strong muscles) बनाने के लिए आपको नियमित रूप से भोजन के साथ सलाद का सेवन करना चाहिए।

सलाद के पौष्टिक तत्व | Salad Nutritional Value

इतना तो आप जान ही गए हैं कि सलाद में कुछ खास पोषक तत्व होते हैं। यहां हम सलाद में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको उनकी मात्रा के बारे में भी बताएंगे।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
कैलोरी18 kcal
प्रोटीन2.35 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट3.35 ग्राम
फाइबर1.2 ग्राम
शुगर1.18 ग्राम
कैल्शियम71 मिलीग्राम
आयरन1.69 मिलीग्राम
पोटैशियम353 मिलीग्राम
सोडियम106 मिलीग्राम
जिंक0.16 मिलीग्राम
विटामिन सी31.8 मिलीग्राम
विटामिन ए4706 IU
विटामिन के216.5 माइक्रोग्राम

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए | What to Eat in salad

आप अपने शरीर को अतिरिक्त पोषण (Additional nutrition) दिलाने के लिए सलाद का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पाचन और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को ठीक कर सकता है। लेकिन अधिकतर लोगों का सवाल यह है कि सलाद में हम किन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

वैसे तो सभी प्रकार की सब्‍जीयां जिन्‍हें कम कच्‍चे ही खा सकते हैं वे सभी सलाद होती हैं। इसके अलावा आप इनमें फलों, मसालों और जड़ी-बूटियों आदि का भी समावेश कर सकते हैं। आइए जाने सलाद में हम क्‍या-क्‍या उपयोग कर सकते हैं।

आप अपने सलाद को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें अतिरिक्‍त एंटीऑक्सीडेंट भी जोड़ सकते हैं। जिससे कि आप अपने तेल आधारित सलादों का उपभोग कर पाएं। आप अपनी सलाद में तुलसी, अजवाइन, अजवाइन के फूल (thyme) धनिया, सोआ, रोजमैरी, अजवायन की पत्‍ती (oregano), लहसुन और नींबू जैसे औषधीय गुणों (Medicinal properties) वाले खाद्य पदार्थ और जड़ी-बूटियों को मिलाया जा सकता है।

सलाद के साथ इस प्रकार की जड़ी-बूटीयो (Herbs) को मिलाना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं। क्‍योंकि इन मसालों में कई विटामिन और फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स अ‍च्‍छी मात्रा में होते हैं। इस कारण सलाद में इनका उपयोग आपके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ को बढ़ावा दे सकते हैं।

सलाद के सेवन का सही तरीका | Right way to eat Salad

यदि आप रोजाना सलाद का सेवन करना चाहते है तो इससे पहले आपको सलाद खाने के सही समय की जानकारी जैसे – सलाद कब खाना है, भोजन से पहले, भोजन के साथ या बिना भोजन के इन बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार कच्चे पदार्थों (जिनसे सलाद बनाया जाता है) को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उससे अपच या बदहजमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है इसलिए उनके खाने के तरीकों को जानना बेहद जरुरी है। सलाद का सेवन करने के लिए ज्यादातर एक्सपर्ट्स इसे पके हुए भोजन के साथ मिलाकर न खाने की सलाह देते हुए इसे भोजन करने से लगभग 20 मिनट पहले खाने की सलाह देते है।

रात में सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा सलाद में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि कच्चा नमक खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कच्चा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी हानिकारक माना जाता है।

सलाद खाने के नुकसान | Disadvantages of eating Salad

  • छोटे बच्चों को सलाद में मौजूद टमाटर और खीरा अधिक मात्रा में खिलाने से यह उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते है। इसलिए उनको टमाटर और खीरे अधिक मात्रा में नहीं खिलाना चाहिए।
  • यदि गर्भवती महिलाओं को सलाद का सेवन करना है तो वे डॉक्टर की सलाह लेकर ही सलाद खाए क्योंकि कईं परिस्थितियों में उनको सलाद न खाने की सलाह दी जाती है।
  • आजकल कईं लोग सब्जियों में कीटनाशकों का छिड़काव करते है और यदि इन सब्जियों को अच्छे से धोकर न खाया जाए तो उसमें मौजूद विषैले रसायन शरीर को कईं तरीकों से हानि पहुंचाते है। इसलिए सलाद में खाई जाने वाली सब्जियों को अच्छे से धोकर खाना जरुरी होता है।
  • जिन लोगों को विशेष प्रकार की सब्जियों को खाने से कोई रोग या एलर्जी होती है तो वे सलाद में मौजूद उन सब्जियों का सेवन न करें।

FAQs

1. सलाद कब खाना चाहिए?

सलाद में सबसे ज्यादा फाइबर होते हैं। सलाद खाने से आपकी भूख आसानी से satisfied हो जाती है। डायटिशियन मेहर राजपूत ने बताया- सलाद को खाना खाने से पहले खाना चाहिए। आधे से एक घंटा पहले अगर आप सलाद खाते हैं

तो इससे आपको खाना खाते समय कम भूख लगती है जिस वजह से आप कम रोटी या चावल खाते हैं यानि आप कम कार्ब लेते हैं जिस वजह से आपका वजन भी कंट्रोल हो रहा है और आपको सारे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल भी मिल रहे हैं।

2. क्या रोज सलाद खाना स्वस्थ है?

प्राकृतिक अच्छे स्वाद और बढ़िया कुरकुरे बनावट के साथ-साथ अद्भुत रंगों और सुगंधों के साथ, हर दिन ताजी, कच्ची सब्जियों की एक मात्रा में खाने से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

3. सलाद कैसे खाना चाहिए?

सलाद जितना सादा होता है उतना ही हेल्दी होता है ऐसा कहना है डायटिशियन मेहर राजपूत का उन्होंने ये बताया कि आपको सलाद में नमक नहीं डालना चाहिए और अगर आप सलाद में नमक डाल ही रहे हैं तो फिर काला नमक या सेंधा नमक डालें ये ज्यादा हेल्दी होता है। और रात को खाने से पहले आपको वेज सलाद खाना चाहिए इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

Leave a Comment